ताजा खबर
बिजली विभाग के नाम काल कर 1.56 लाख ठगे
23-Feb-2026 8:50 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 फरवरी। बिजली विभाग के नाम काल कर अज्ञात ठग ने 1.56 लाख रुपए आनलाइन ट्रांसफर करा लिए। मुजगहन पुलिस के अनुसार भटगांव निवासी रोशन देवरात्रे (53) को शुक्रवार शाम 5.30 बजे 7643020953 से से काल आया। इस अज्ञात कालर ने स्वयं को विद्युत कंपनी का स्टाफ बताया। उसने,रोशन के द्वारा मीटर लगवाने का आवेदन देने की जानकारी देते हुए प्रोसेसिंग फीस के लिंक भेज कर एप डाउनलोड कराया। रोशन के लिंक डाउनलोड करते ही उसके एकाउंट से 156200 रूपए ट्रांसफर कर लिया। रोशन ने कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुजगहन पुलिस आईटी एक्ट 66 डी और 318-4 के तहत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


