ताजा खबर
5 थानों के 60 चाकूबाजों हिस्ट्रीशीटरों की परेड
22-Feb-2026 9:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 फरवरी। 60 चाकूबाजों हिस्ट्रीशीटरों को थाना हाजिर कर कड़ी समझाइश दी गई । ये सभी थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खमतराई एवं पण्डरी में सक्रिय हैं।
सभी को प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देने कहा गया। उनके निवास क्षेत्रों के आसपास किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी घटना होने पर सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आई.डी. बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, विडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आई.डी. में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दिया गया, कि वे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना करें तथा किसी भी प्रकार के अपराधों में लिप्त ना रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


