ताजा खबर

सडक़ हादसा, एक मौत, 6 जख्मी
22-Feb-2026 9:32 PM
सडक़ हादसा, एक मौत, 6 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 22 फरवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिलमिली पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

कोड़ेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि बीती रात डिलमिली के पास सडक़ किनारे एक कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक सवार था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक टिप्पर और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी कार को घसीटते हुए नीचे उतरा और पेड़ से टकरा गया।

हादसे में ट्रक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच लोग घायल हो गए। कार चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घायलों ने पुलिस को बताया कि वे बीजापुर से कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट