ताजा खबर

परीक्षा के सभी नियमों का पालन कर दिव्यांग दामिनी ने दिखाया आईना....
22-Feb-2026 7:34 PM
परीक्षा के सभी नियमों का पालन कर दिव्यांग दामिनी ने दिखाया आईना....

रायपुर, 22 फरवरी। रविवार को हुए सीजी पीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा आज एक जज्बा भी देखने को मिला। एक ओर जहां संपूर्ण शरीर वाले परीक्षा नियमों के अनुसार हाफ शर्ट, चप्पल, बेल्ट, आभूषणों की मनाही का विरोध करते देखे जा सकते हैं वहीं दोनों हाथों से दिव्यांग इस अभ्यर्थी ने उन्हें आइना दिखाया। रावाभाटा से आई दामिनी सेन ने 

प्यारे लाल यादव हिंदू हाई स्कूल केंद्र में परीक्षा दी। वह इस वर्ष  इस तरह की दिव्यांगता वाली एक मात्र अभ्यर्थी बताई गई है। उसने हाफ बांह की शर्ट पहनी थी। इतना ही नहीं दामिनी ने उत्तर लिखने के लिए सहायक की भी मदद नहीं ली। प्रतियोगी परीक्षाओं के नियमानुसार दिव्यांग को लेखन सहायक की मदद लेने की व्यवस्था है। लेकिन उसने अपने पैर को पंजा बना कर दोनों ही पेपर जनरल स्टडीज और एप्टीट्यूड दिए। 

दामिनी के परीक्षा देने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होते ही पत्रकार और फोटोग्राफर उसका इंटरव्यू, अनुभव जानने वहां पहुंचे, लेकिन दामिनी ने साफ इंकार कर दिया।


अन्य पोस्ट