ताजा खबर

बीएचयू कैंपस में स्टूडेंट पर गोली चलने की ख़बर, पुलिस ने क्या कहा?
22-Feb-2026 10:23 AM
बीएचयू कैंपस में स्टूडेंट पर गोली चलने की ख़बर, पुलिस ने क्या कहा?

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में शनिवार रात स्टूडेंट्स के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की रिपोर्ट सामने आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी जानकारी दी है.

पीटीआई के मुताबिक़, मौक़े से गोली के चार ख़ाली कारतूस बरामद हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि रात में क़रीब 9.30 बजे एक फ़ोन कॉल के ज़रिए एक स्टूडेंट ने जानकारी दी कि उस पर गोली चली है. पुलिस की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर जांच की.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में उचित धाराओं के तहत मुक़दमा दायर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गोली चलने की ख़बर सामने आने के बाद कैंपस में तनाव का माहौल रहा. कई स्टूडेंट्स ने इसको लेकर नारेबाज़ी भी की.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट