ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बोले सूर्यकुमार यादव
22-Feb-2026 9:12 AM
टी-20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर बोले सूर्यकुमार यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के लिए कहा है कि मुझे उनकी चिंता है, जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं.

सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे ज़्यादा चिंता उन टीमों की है जो आगे जाकर उनका (अभिषेक शर्मा) सामना करेंगी. उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है उनका साथ देने की."

दरअसल, आईसीसी टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा की फ़ॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने तीन मुक़ाबले खेले और तीनों में ही ख़ाता नहीं खोल पाए हैं. हालांकि, टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया है.

भारत और दक्षिण अफ़्रीका बीच रविवार को शाम 7:00 बजे से सुपर 8 का मुक़ाबला है. यह मैच गुजरात में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट