ताजा खबर

तीन दिन बाद आंदोलनकारी डीएड अभ्यर्थी रिहा
21-Feb-2026 11:14 PM
तीन दिन बाद आंदोलनकारी डीएड अभ्यर्थी रिहा

45 महिलाएं भी जेल में थीं

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

 रायपुर, 21 फरवरी। तीन दिन बाद आंदोलनकारी डीएड  अभ्यर्थियों को शनिवार की देर शाम रिहा कर दिया गया। ये सभी सहायक शिक्षक भर्ती  23 सौ पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। 

नवा रायपुर में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर दिया गया था। जिसमें 45 महिला और 80 पुरुष डीएड अभ्यर्थी शामिल हैं।

 इसके बाद से उन्होंने जेल में ही अनशन शुरू कर दिया था। आज सभी को रिहा कर दिया गया। 

सहायक शिक्षक भर्ती के 23 सौ रिक्त पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं।
विशेष रूप से 1600 से अधिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग तत्काल शुरू करने की मांग की गई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे पूरे परिवारजनों के साथ डीएड अभ्यर्थी सामूहिक गिरफ्तारी देकर जेल भरो आंदोलन करते हुए जेल में ही आमरण अनशन करेंगे।


अन्य पोस्ट