ताजा खबर

निगम के लिए बिजली की दरें घरेलू उपभोक्ताओं के बराबर रखने सुझाव
21-Feb-2026 9:48 PM
निगम के लिए बिजली की दरें घरेलू उपभोक्ताओं के बराबर रखने सुझाव

  महापौर ने नियामक आयोग के समक्ष रखी मांग  

 'छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

रायपुर, 21 फरवरी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष जनहित में अनेक सुझाव रखे हैं। उनका कहना है कि रायपुर नगर निगम एक जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम को व्यवसायिक दरों की श्रेणी से बाहर रखा जाए और विद्युत विभाग को पब्लिक यूटिलिटी स्लेब बनाना चाहिए, जो डोमेस्टिक दर के समान हो। उन्होंने दरों को 7.35 रू प्रति यूनिट के स्थान पर 5.10 रू. प्रति यूनिट करने की मांग की है।

महापौर ने कहा कि अगर नगर निगम को राहत मिलेगी, तो वह विद्युत की बचत कर पाएगा और नागरिक सेवाओं को बेहतर बना पाएगा। उन्होंने कहा कि 300 करोड़ रू का बिजली बिल और उस पर 50 करोड़ रू का सरचार्ज नगर निगम रायपुर को अंततः यूजर चार्ज और सम्पतिकर के रूप में ही जनता की जेब से वसूलना होगा।


अन्य पोस्ट