ताजा खबर

जन्मदिन पर सीएम ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
21-Feb-2026 3:06 PM
जन्मदिन पर सीएम ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जशपुरनगर, 21 फरवरी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी पत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, शांति और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना भी की।

इस दौरान विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस यशस्वी मौर्य, भरत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट