ताजा खबर

टैरिफ़ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद राहुल गांधी की ये टिप्पणी
21-Feb-2026 12:10 PM
टैरिफ़ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद राहुल गांधी की ये टिप्पणी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टैरिफ़ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ को रद्द कर दिया.

इस फ़ैसले के बाद भारत में विपक्षी दलों के नेता भारत-अमेरिका ट्रेड डील और भारत पर टैरिफ़ को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं. उनका विश्वासघात अब उजागर हो चुका है."

उन्होंने कहा, "वह (पीएम) दोबारा बातचीत नहीं कर सकते. वह फिर से सरेंडर कर देंगे."

कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि पीएम मोदी ने ट्रेड डील को लेकर अमेरिका के भारत के हितों का ख़्याल नहीं रखा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट