ताजा खबर

विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला से मुलाक़ात के बाद क्या कहा
21-Feb-2026 12:09 PM
विदेश मंत्री जयशंकर ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला से मुलाक़ात के बाद क्या कहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाक़ात की है.

राष्ट्रपति लूला भारत दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाक़ात की है.

इस मुलाक़ात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, "ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाक़ात करना सम्मान की बात है. हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर उनके गर्मजोशी भरे विचारों और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं."

विदेश मंत्री ने ब्राज़ील के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात को लेकर भी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दोनों देशों के नेताओं के बीच शनिवार को बैठक होनी है. उन्होंने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच संबंधों को नई गति देगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट