ताजा खबर
बिंदेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी ले भागे चोर
21-Feb-2026 12:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 फरवरी। गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में कल रात चोरों ने सेंधमारी की। मंदिर में मौजूद दानपेटी ले भागे। चोरों ने सरिया से मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चोरी की। पूरी वारदात मंदिर में लगे
सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आज सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी को इसकी भनक लगी। उन्होंने खमतराई पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों को तलाश रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


