ताजा खबर

एस‌आईआर: मतदाताओं की अंतिम सूची आज, 1.84 करोड़ मतदाता रह गए
21-Feb-2026 11:36 AM
एस‌आईआर: मतदाताओं की अंतिम सूची आज, 1.84 करोड़ मतदाता रह गए

रायपुर, 21 फरवरी। एस‌आईआर अभियान के तहत मतदाताओं की अंतिम सूची आज जारी होगी। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ की  सूची में अब 1.84 करोड़ मतदाता घट कर रह ग‌ए हैं। बीते लोकसभा चुनाव के समय 2.12 करोड़ मतदाता थे। वहीं रायपुर में भी 5 लाख मतदाताओं के नाम कट ग‌ए हैं। अब तक यहां 20 लाख मतदाता थे। इस अभियान की प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद 2.95 लाख लोगों ने दावा आपत्ति की थी। प्रारंभिक सूची में कुल 27.34 लाख लोगों के नाम कटे थे।


अन्य पोस्ट