ताजा खबर

आरंग के पास नदी मोड़ पर हादसा, दो भाइयों समेत तीन की मौत,
21-Feb-2026 9:33 AM
आरंग के पास  नदी मोड़ पर हादसा, दो भाइयों समेत तीन की मौत,

रायपुर, 22 फरवरी। रायपुर महासमुंद के बीच बीती रात भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत और एक घायल हो गया। यह हादसा आरंग नदी मोड़ पर हुआ। तीन मृतकों में से दो सगे भाई हैं। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। कार में चार लोग सवार थे। जो नेशनल हाईवे किनारे लगे डिवाइडर रेलिंग से टकराईं। पूरे इलाके में अंधेरा होने से नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। पुलिस ने 

मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू के रूप में की है।इनकी उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

 बताया जा रहा है कि हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू आरंग से महासमुंद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


अन्य पोस्ट