ताजा खबर
मार्च से पहले टिकट चेकिंग अभियान, उरकुरा में 177 बेटिकट पकड़ाए
20-Feb-2026 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 फरवरी। वित्तीय वर्ष के अंतिम डेढ़ महीने में रेलवे ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक उरकुरा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोकल पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 177 यात्री पकड़े गए। अनियमित टिकट का 01 यात्री, धूम्रपान करते 01 यात्री, अधिक लगेज का 01 यात्री और 05 यात्री जो फाइन नहीं दे पाए उन्हें रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया है। चेकिंग के समय बेटिकट के यात्री इधर-उधर भागने लगे। जिससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


