ताजा खबर
रायपुर, 20 फरवरी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर के वार्षिक प्रमुख सांस्कृतिक महोत्सव ‘एक्लेक्टिका 2026’ का शुभारंभ उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
समारोह में स्वागत संबोधन में डॉ. मनोज चोपकर ने एक्लेक्टिका को अभियांत्रिकी बुद्धिमत्ता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का संगम बताया।
डॉ. एन. डी. लोंढे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन के साथ संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने की अपील की। एक्लेक्टिका तीन थीम आधारित संध्याएँ — सेलेब नाइट, कल्ट नाइट तथा इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक नाइट — और सात मेगा इवेंट्स शामिल हैं।
अपने संबोधन में निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इसे आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहपाठी सहयोग को बढ़ावा देने वाला प्रभावी माध्यम बताया।
महोत्सव के प्रथम दिवस पर “कैलॉप्सिया” शीर्षक से हैरी पॉटर थीम पर आधारित कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। “एलूर” कार्यक्रम में गायन, कविता, कहानी-वाचन एवं फैशन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। “क्लैश ऑफ कोरियोज़” प्रतियोगिता में ऊर्जा से भरपूर नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। दिन का समापन उत्साहपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक नाइट के साथ हुआ।
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान परिसर में पिक्सेल लेन, कैलॉप्सिया, एलूर, क्लैश ऑफ कोरियोज़, एक्लेक्टिका आइडल, तफ़री, अविर्भाव तथा गूंज सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संध्याएँ मुख्य मंच पर भव्य प्रस्तुतियों होंगी।


