ताजा खबर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी । डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों द्वारा सहायक शिक्षक भर्ती 23 सौ पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इससे परे अभ्यर्थियों ने जेल में अनशन शुरू कर दिया है, जिसमें 45 महिला और 80 पुरुष डीएड अभ्यर्थी शामिल हैं।
आंदोलनकारी डीएड अभ्यर्थियों को पुलिस गुरुवार को हिरासत में लिया था। इसके बाद से उन्होंने जेल में ही अनशन शुरू कर दिया है। हालांकि जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
सहायक शिक्षक भर्ती के 23 सौ रिक्त पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं।
विशेष रूप से 1600 से अधिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग तत्काल शुरू करने की मांग की जा रही है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे पूरे परिवारजनों के साथ डीएड अभ्यर्थी सामूहिक गिरफ्तारी देकर जेल भरो आंदोलन करते हुए जेल में ही आमरण अनशन करेंगे।


