ताजा खबर

स्वामी कैलाशानन्द बृजमोहन परिवार को दिया आशीर्वाद
19-Feb-2026 8:39 PM
स्वामी कैलाशानन्द बृजमोहन परिवार को दिया आशीर्वाद

रायपुर, 19 फरवरी।  निरंजनी पीठाधीश्वर  महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज अपने रायपुर प्रवास के दौरान सांसद  बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सांसद श्री अग्रवाल एवं उनके परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया।

सांसद अग्रवाल ने महाराज श्री का ससम्मान स्वागत करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि संतों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है।


अन्य पोस्ट