ताजा खबर

रमजान में मुस्लिम कर्मियों को एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने अनुमति
19-Feb-2026 7:21 PM
रमजान में मुस्लिम कर्मियों को एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने अनुमति

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर,19 फरवरी। राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ सलीम राज ने सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छोड़ने की अनुमति देने के फैसले की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि रमज़ान महीना  प्रारंभ हो चुका है। इस माह में मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखकर ईश्वर की ईबादत करते हैं और प्रतिदिन रात्री में विशेष नमाज़ तरावीह का आयोजन किया जाता है।

प्रदेश सरकार ने राज्य के समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय सरकार की सराहनीय पहल है, जो मुस्लिम समाज की भावनाओं का सम्मान करता है।

डाॅ.सलीम राज ने कहा कि सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर जाति, धर्म, पंथ व समाज के आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सोच "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का ही स्वरूप है।


अन्य पोस्ट