ताजा खबर

पोस्ट मास्टर, पोस्ट मैन की नौकरी का झांसा दे, 52 लोगों से 2.34 करोड़ ठगे, 4 गिरफ्तार
19-Feb-2026 7:19 PM
पोस्ट मास्टर, पोस्ट मैन की नौकरी का झांसा दे, 52 लोगों से 2.34 करोड़ ठगे, 4 गिरफ्तार

इनमें एक स्वयं को डायरेक्टर पोस्टल बताता, फर्जी पोस्ट आफिस भी चला रहा था 

रायपुर, 19 फरवरी। 52 बेरोजगारों से से पोस्ट आफिस में पोस्ट मास्टर और पोस्टमेन की नौकरी लगाने के नाम पर 2.34 करोड़ रुपए ठगने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से एक  नरेश मनहर स्वयं को डायरेक्टर पोस्टल बताता था।

इनके विरुद्ध संजय निराला नाम के युवक ने दो दिन पहले मंगलवार को सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये सभी  पोस्ट आफिस के फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर पोस्ट आफिस के माध्यम से आवेदक के दिये पते पर भेजते।  जिससे कि आवेदकों को भरोसा हो जाए कि नौकरी लगाएगा। 

नरेश मनहर से 2 स्मार्ट फोन 01 लैपटाप कलर प्रिंटर, नोट गिनने की मशीन, कम्प्युटर सेटअप एवं फर्जी  नियुक्ति प्रत्र, सील नमुना एवं अनेक फर्जी दस्तावेज जप्त किए गए  हैं । नरेश  के मोबाईल एवं लेपटाप से फर्जी एमबीबीएस डिग्री डीपीयू डाक्टर डीवाय पाटिल विद्यापीठ युनिवर्सिटी कीसाफ्ट कापी प्राप्त हुई है। साथ ही डाक्टर सुप्रीया पाठक के अकाउण्ट खाते में  नरेश मनहर के बैंक खाता से लगभग 40,00,000 रू0 का ट्रांजेक्शन होने पाया गया है। नरेश ,फर्जी आफिस आमासिवनी पण्डरी एवं फर्जी गुडलक माइको फाइनेंस बैंक गुडलक हेल्थ सर्विस एवं गुडलक फुड सर्विस संचालित करने के साक्ष्य भी  मिले हैं। जिस संबंध में विवेचना किया जा रहा है। नरेश अपने साथी भुनेश्वर बंजारे, हीरा दिवाकर राकेश रात्रे के साथ मिलकर फर्जी तरीके से पोस्ट आफिस में नौकरी लगाने का काम करता था।  सभी का अलग-अलग काम निर्धारित था । जैसे भुनेश्वर बंजारे द्वारा आवेदक से पैसा इक‌ट्ठा करना, फर्जी नियुक्ति पत्र प्रिंट करना। हीरा दिवाकर एवं राकेश रात्रे  आवेदक से दस्तावेज इकट्ठा करते।  भुनेश्वर बंजारे से भी मोबाईल एवं लेपटाप जप्त किए गए हैं।

हीरा दिवाकर से 2 मोबाईल 1 लेपटाप एवं बैंक खाता, चेक बुक मारूति सुजुकी बैलेनो डी.एल. 12 डी.आर.4962,राकेश रात्रे से मोबाईल एवं बैंक खाता पासबुक जब्त किए गए।

 इनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 318(4), 335 336(2),340(1),340(2),3 (5) का अपराध दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपीः-

01. नरेश मनहर  24 -ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा हाल पता सेक्टर 08 शिव मंदिर सड्डु रूखमणी शर्मा का मकान थाना पण्डरी ।

02. भुनेश्वर बंजारे  26  छुईहा धासीदास चौक के पास बिलाईगढ  हाल पता- केनरा बैंक एटीएम के सामने बबली फैसी स्टोर्स गली थाना विधानसभा।

03. हीरा दिवाकर  31  ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जांजगीर चांपा हाल पता सेक्टर 08 शिव मंदिर सड्डू रूखमणी शर्मा का मकान पण्डरी ।

04. राकेश रात्रे  33  ग्राम ताल देवरी  बिर्रा  सेक्टर 08 शिव मंदिर सड्डु रूखमणी शर्मा का मकान पण्डरी।


अन्य पोस्ट