ताजा खबर
प्रो दयाल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति नियुक्त
19-Feb-2026 5:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर,19 फरवरी। हरियाणा के हिसार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज दयाल को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर दयाल हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पदस्थ हैं।
प्रोफेसर दयाल पहले इलाहाबाद और हरियाणा के सिरसा यूनिवर्सिटी में सेवाएं दे चुके हैं। वो पिछले 13 साल से प्रोफेसर के पद पर हैं।
गुरुवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


