ताजा खबर
छत्तीसगढ़ कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन
19-Feb-2026 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी । दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने विधायक निधि मद से शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ किया। इस पर 10 लाख रू. खर्च होंगे।
कार्यक्रम में निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, पार्षद एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, प्राचार्य डॉ. तपेशचंद्र गुप्ता, जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव, प्राध्यापक विद्यार्थियों बडी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक सोनी ने जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों को तत्काल कक्ष निर्माण प्रारंभ कर समय सीमा में पूर्ण करवाने निर्देशित किया। सोनी ने 4 माह पूर्व इसकी घोषणा की थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


