ताजा खबर

कुरुद से अभनपुर के बीच नई बड़ी रेल लाइन का स्पीड ट्रायल, 22 किमी 18 मिनट में तय किया
18-Feb-2026 7:57 PM
कुरुद से अभनपुर के बीच नई बड़ी रेल लाइन का स्पीड ट्रायल, 22 किमी 18 मिनट में तय किया

रायपुर, 18 फरवरी। कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) ने बुधवार को कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल  ट्रेन  से  किया । कुरुद से अभनपुर के बीच स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे  की रफ्तार से निरीक्षण किया। कुरुद से स्पेशल ट्रेन 16:22 बजे शुरू होकर अभनपुर 16:40 बजे पहुंची और इस दौरान कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर की दूरी लगभग 18 मिनट मे पूरा किया गया। इस दौरान कुछेक खामियों को इंगित कर कमिश्नर ने सुधारने के निर्देश दिए। उसके बाद ही यात्री ट्रेनों को चलाने की अनुमति देने की बात कही। इस रूट पर अगले माह से ट्रेनें शुरू हो सकती हैं।

इस स्पीड ट्रायल के दौरान कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) दक्षिण पूर्व सर्कल/ कोलकाता ब्रिजेश कुमार मिश्रा, अपर महाप्रबंधक  विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर  दयानंद सहित मंडल शाखा अधिकारी उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट