ताजा खबर
डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज, पुलिस से झूमा झटकी
18-Feb-2026 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चार जख्मी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। डी एड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को काफी उग्र हो गया जब पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन्हें जबरन हटाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता की, उन्हें छीना-झपटी की और फायर ब्रिगेड से पानी का बौछार किया। इस घटना में 4 अभ्यर्थी बेहोश हो गए और उन्हें अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
अभ्यर्थियों की मांग है कि सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएं। उनका कहना है कि वे महीनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


