ताजा खबर
पाराशर, और तरूण किरण को आईएएस अवार्ड
18-Feb-2026 1:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डीओपीटी की अधिसूचना जारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 फरवरी। प्रदेश के अन्य सेवा संवर्ग से दो आईएएस अफसरों की नियुक्ति हुई है। डीओपीटी ने बुधवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है। वित्त सेवा से ऋषभ कुमार पाराशर, और जीएसटी से तरूण कुमार किरण को आईएएस अवार्ड किया गया है।
बताया गया कि अन्य सेवा संवर्ग के दो रिक्त पदों के लिए सभी विभागों से डिप्टी कलेक्टर के समकक्ष वेतनमान के अफसरों के आवेदन बुलाए गए थे। 36 अफसरों के आवेदन आए थे, और फिर शार्ट लिस्टिंग के बाद अंतिम 10 अफसरों का इंटरव्यू हुआ था। इनमें से ऋषभ कुमार पाराशर और तरूण कुमार किरण को आईएएस अवार्ड अनुशंसा की गई थी। विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


