ताजा खबर

गोंदिया–पटना के बीच चलेगी होली पर स्पेशल ट्रेन
18-Feb-2026 12:29 PM
गोंदिया–पटना के बीच चलेगी होली पर स्पेशल ट्रेन

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 18 फरवरी। होली पर घर जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोंदिया और पटना के बीच एक ट्रिप के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

आने वाले होली पर्व को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे इस साल देशभर में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 विशेष ट्रेनें शामिल हैं।

गोंदिया–दरभंगा रूट पर हर साल होली में जबरदस्त भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया–पटना के बीच एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने बताया है कि ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया से 2 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 15 बजे पटना पहुंचकर समाप्त होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 08862 पटना से 3 मार्च 2026 को शाम 17.15 बजे वापसी करेगी और अगले दिन रात्रि 11.23 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

यह ट्रेन कुल 18 कोच के साथ चलेगी। इसमें 2 एसएलआर, 4 जनरल, 8 स्लीपर, 3 एसी थ्री टियर और 1 एसी टू टियर कोच शामिल रहेंगे। यानी रिजर्व सीटों की अच्छी संख्या उपलब्ध रहेगी।

यह स्पेशल ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेंद्र नगर टर्मिनल होते हुए पटना पहुंचेगी।


अन्य पोस्ट