ताजा खबर

एआई समिट में चीनी रोबोट डॉग विवाद पर क्या बोले राहुल गांधी
18-Feb-2026 11:53 AM
एआई समिट में चीनी रोबोट डॉग विवाद पर क्या बोले राहुल गांधी

दिल्ली में हो रहे एआई समिट में चीनी रोबोट डॉग विवाद पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, "भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, एआई समिट एक अव्यवस्थित जनसंपर्क तमाशा बन कर रह गया है - भारतीय डेटा बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है, चीनी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है."

साथ ही उन्होंने कांग्रेस के एक्स हैंडल के पोस्ट को भी साझा किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार ने एआई मामले में भारत का पूरी दुनिया में मज़ाक उड़वाया है.

कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मोदी के मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उसी झूठे प्रचार में शामिल है, और इंडियन समिट में चीन के रोबोट का प्रचार प्रसार कर रहे हैं....चीनी मीडिया ने भी हमारा मज़ाक उड़ाया है."

दरअसल दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर जिस रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताया गया था, दरअसल वो चीन में बना रोबोट था.

उधर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके ख़िलाफ़ दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है. (bbc.com/hindi)

 


अन्य पोस्ट