ताजा खबर
राज्य सभा की 37 सीटों पर चुनाव का एलान, इस दिन होगी वोटिंग
18-Feb-2026 11:16 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा में 37 सीटों के चुनाव की तारीख़ों का एलान कर दिया है.
आयोग की घोषणा के अनुसार, इन चुनावों के लिए 26 फ़रवरी को नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा.
16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना की जाएगी.
जिन राज्यों में सीटें खाली हो रही हैं, उनमें हैं- महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना.
इन राज्यों में 37 संसद सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने जा रहा है.
सबसे ज़्यादा सीटें महाराष्ट्र से हैं, जहाँ 7 सीटें खाली हो रही हैं. तमिलनाडु में छह और पश्चिम बंगाल और बिहार में 5-5 सीटों के लिए मतदान होगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


