ताजा खबर

जम्मू-कश्मीर: सीएम उमर अब्दुल्लाह बोले, 'राज्य का दर्जा पाने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा'
18-Feb-2026 8:59 AM
जम्मू-कश्मीर: सीएम उमर अब्दुल्लाह बोले, 'राज्य का दर्जा पाने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि अब राज्य का दर्जा पाने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.

उमर अब्दुल्लाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह प्रक्रिया चल रही है और इसमें ज़्यादा समय लग गया है. हमें उम्मीद थी कि अब तक राज्य का दर्जा मिल जाना चाहिए था, लेकिन हमने अब भी उम्मीद नहीं छोड़ी है."

"हम इस मामले पर लगातार केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं. अब हमें उम्मीद है कि इसके लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा."

पहलगाम हमले के बाद बंद हुए पर्यटन स्थलों में से 11 को खोल दिया गया है. इस पर अब्दुल्लाह ने कहा, "पिछले दिनों गृह मंत्री आए थे और मैंने उनसे मिलकर बंद पड़े पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग की थी. मुझे उसी दिन गृह मंत्री ने आश्वासन दिया था कि ये जगह खुल जाएंगी. अब ऑर्डर जारी हो चुका है और इसके लिए मैं गृह मंत्री का शुक्रगुज़ार हूं."

"ये पर्यटन स्थल बंद होने से वहां के लोगों का भी काफ़ी नुकसान हुआ. लेकिन अब टूरिस्ट सीज़न शुरू हो रहा है, मैं उम्मीद करता हूं कि पर्यटक उन जगहों की ख़ूबसूरती का लुत्फ़ लेंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट