ताजा खबर
सीएम साय से निरंजन पीठाधीश्वर डॉ. कैलाशानंद ने की सौजन्य भेंट
17-Feb-2026 10:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


