ताजा खबर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ प्रशिक्षण कार्यशाला
रायपुर, 17 फरवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को ‘दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान ’ प्रांतीय कार्यशाला हुई। प्रशिक्षण महाभियान के पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय संयोजक के. सी. पटेल ने कहा कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक देश के सभी ग्रामीण और शहरी मंडलों में अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह प्रत्येक वर्ग एक रात और दो दिन (कुल 24 घंटे) का होगा। मंडल स्तर के प्रशिक्षण के समापन के बाद 15 अप्रैल से जिलास्तरीय अभ्यास वर्ग शुरू होंगे। इस बार के प्रशिक्षण मॉड्यूल को बेहद आधुनिक और व्यापक बनाया गया है।
प्रशिक्षण 7 विषयों पर किरण देव
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष रूप से 7 प्रमुख विषयों का चयन किया गया है, जिनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा से हमारा जुड़ाव और हमारी विचारधारा, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के गौरवशाली सफर पर चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता की आदर्श कार्य-पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि को निखारने के लिए रात्रिकालीन सांस्कृतिक सत्र। जिलास्तरीय वर्गों में 11 अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
प्रशिक्षण हमारा आधारभूत कार्यक्रम : जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षिति कार्यकर्ता संगठन एवं सरकार के कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते है।
पंच परिवर्तन समाजिक जीवन का दर्शन : साय
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल स्तर तक आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, सहित प्रशिक्षण टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. अवधेश जैन, अभियान टोली के सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, श्रीमती शताब्दी पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


