ताजा खबर

बृजमोहन ने दिया तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का प्रस्ताव, रेल मंत्री से करेंगे चर्चा
17-Feb-2026 9:56 PM
बृजमोहन ने दिया तीन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का प्रस्ताव, रेल मंत्री से करेंगे चर्चा

रायपुर, 17 फरवरी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर डीआरएम कार्यालय में रेलवे के उच्च अधिकारियों और  सांसदों के साथ  बैठक की। इस दौरान उन्होंने रायपुर के यात्रियों की समस्याएं रखते हुए क‌ई मांगे भी रखीं।

श्री अग्रवाल ने  तीन नई वंदे भारत ट्रेनों  रायपुर–नई दिल्ली वंदे भारत (स्लीपर) चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए। 

बिलासपुर–रायपुर–पुरी वंदे भारत, रायपुर–जबलपुर वंदे भारत।

 अन्य सेवाएँ: दुर्ग-अंबिकापुर नई ट्रेन, बिलासपुर-गोवा सीधी ट्रेन, और बिलासपुर-नाथद्वारा के बीच सीधी ट्रेन चलाने के भी निर्देश दिए।

ट्रेनों का विस्तार और ठहराव

जनता की मांग को देखते हुए श्री अग्रवाल ने निम्नलिखित ट्रेनों के विस्तार और समय परिवर्तन पर जोर दिया जिसमें
 * विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत के समय में परिवर्तन ।
 * समता एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार और जम्मूतवी एक्सप्रेस को अमृतसर होकर चलाने का सुझाव दिया।
 * भगत की कोठी और दल्लीराजहरा-दुर्ग ट्रेन को प्रतिदिन संचालित करने के निर्देश।
 * मुंबई-नागपुर और नागपुर-पुणे ट्रेनों का बिलासपुर तक विस्तार ।
 * भाटापारा में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने कहा।

अमृत भारत स्टेशन और अधोसंरचना विकास

रायपुर और दुर्ग स्टेशनों के 'अमृत भारत स्टेशन' योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सांसद  अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। 

उन्होंने लेटलतीफी और ड्राइंग-डिजाइन अप्रूवल में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही
 * सरोना, मंदिर हसौद और WRS स्टेशनों को भविष्य के जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा।
 * रायपुर मंडी गेट, कचना और जोरा में प्रस्तावित अंडरपास की ऊंचाई और चौड़ाई को बढ़ाने के निर्देश।
  
 *सरोना, भिलाई, हथबंद, निपनिया स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों को अप्रैल से जून तक हर हाल में पूरा करने की समय सीमा तय की गई।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

 * स्वास्थ्य सेवा: रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और राजनांदगांव स्टेशनों पर एम्बुलेंस सेवा और डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश।
 * गढ़ कलेवा: सभी स्टेशनों पर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी खान-पान केंद्र 'गढ़ कलेवा' खोले जाएंगे।
 * सुरक्षा व सुविधा: बड़े स्टेशनों पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से टिकट सुविधा और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, "रैक की कमी या व्यावसायिक घाटे का बहाना बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता को सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता। रेलवे सभी प्रस्ताव बोर्ड को भेजे, जरूरत पड़ने पर  स्वयं रेल मंत्री से बात कर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करवाऊंगा।"


अन्य पोस्ट