ताजा खबर

राप्रसे के 7 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड
17-Feb-2026 9:10 PM
राप्रसे के 7 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रशासन को 7 और आईएएस अधिकारी और मिले हैं। केंद्रीय कार्मिक, एवं प्रशिक्षण विभाग ने  अधिसूचना जारी कर  राज्य सिविल सेवा के इन  अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है।चयनित अधिकारियों में, तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे,बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल,संदीप कुमार अग्रवाल आशीष कुमार तिकारिहा शामिल हैं।


अन्य पोस्ट