ताजा खबर
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों भारत के अपने तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार देर रात मुंबई पहुंचे.
मंगलवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात होगी.
मैक्रों 17 से 19 फ़रवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है.
वह भारत की मेज़बानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक भी करेंगे.
यह राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है और मुंबई की उनकी पहली यात्रा है.
यह दौरा पिछले सप्ताह भारत सरकार के उस बयान के बाद हो रहा है जिसमें कहा गया था कि भारत रफ़ाल लड़ाकू विमानों का एक बड़ा ऑर्डर देने की योजना बना रहा है.
बीते जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ के बीच एक महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए थे. (bbc.com/hindi)


