ताजा खबर

प्रमुख मार्गों पर चला बुलडोजर
16-Feb-2026 10:25 PM
प्रमुख मार्गों पर चला बुलडोजर

25 अवैध ठेला जब्त 

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
रायपुर, 16 फरवरी।
रायपुर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त किया। बूढ़ेश्वर मंदिर चौक, पुरानी बस्ती, लाखेनगर चौक, सुंदर नगर मार्ग और पंडरी मार्ग पर अभियान चलाया गया।

इस दौरान 25 अवैध ठेलों को जब्त किया गया और सड़क पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर 37000 रुपये का ई-चालान किया गया। नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध शेड और पाटों को तोड़कर सड़क मार्गों को मुक्त किया।


अन्य पोस्ट