ताजा खबर

गोल्ड माइनिंग में पार्टनरशिप का झांसा देने वाला एयरपोर्ट से गिरफ्तार
16-Feb-2026 10:19 PM
गोल्ड माइनिंग में पार्टनरशिप का झांसा देने वाला एयरपोर्ट से गिरफ्तार

रायपुर, 16 फरवरी। तंजानिया में सोने के खनन के व्यवसाय के नाम पर 1.90 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले आरोपी यश राजेश शाह को  मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया। डेढ़ माह पहले उसने स्वयं का तंजानिया में सोने की खदान होना बता झांसे में लिया था। इसके लिए पार्टनरशिप डीड भी बनाया था। 
यश के विरूद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी कर मुम्बई एयरपोर्ट से ट्रेस  किया गया ।उस वक्त वह वियतनाम देश भागने की फिराक में था।
 
21 जनवरी को समर्थ बरडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था । आरोपी यश शाह ने समर्थ और उसके साथी मुकुल चोपड़ा को तंजानिया में सोने के खनन संबंधित खदान (खनन) के व्यवसाय में भागीदार एवं पाटर्नरशिप में निवेश के नाम पर विश्वास दिलाया । एक सोने के खदान को दिखाकर झूठे तथ्यों के आधार पर भागीदारी अनुबंध तैयार कर सोना खदान में खनन कर लाभ हासिल करने का झांसा देकर 1 करोड़ 90 लाख रूप‌ए ठगे। वास्तविकता में यश शाह को तंजानिया गणराज्य में खनन का अधिकार प्राप्त नहीं है और ना ही उसके द्वारा भागीदारी अनुबंध में उल्लेखित सोना खदानों के खनन एवं परिचालन का अधिकार है। यश शाह ने षड्यंत्र रचा था।
 
सिविल लाईन पुलिस  धारा 420, 423, 467, 468, 120बी, भादवि. दर्ज कर तलाश कर रही थी।  आरोपी के विरूद्ध लुक आउट भी जारी कराया गया था। इसी क्रम में सूचना मिली कि आरोपी देश छोड़ वियतनाम जाने एयरपोर्ट पहुंचा था। जहां दस्तावेजों की चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों के द्वारा दस्तावेज की जांच किये जाने पर एल.ओ.सी. जारी होने से आरोपी यश राजेश शाह ह को ट्रेस किया। इस सूचना पर पुलिस टीम रवाना कर राजेश शाह को गिरफ्तार कर पूछताछ में उसने ठगी स्वीकार की।  यश राजेश शाह  से 01  आईफोन एवं पासपोर्ट जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। 
 
गिरफ्तार आरोपीः-
यश राजेश शाह, पिता राजेश शाह उम्र 28 साल निवासी फ्लैट नं. 703, प्लाट नम्बर 40, शिल्पकला को- हाउसिंग सोसायटी, गोरादिया नगर, नीलकंठ के सामने, टावर पुलिस क्वाटर्स, घाटकोपर पूर्व, मुम्बई (महाराष्ट्र)

अन्य पोस्ट