ताजा खबर

तिराहा-चौराहों पर कांक्रीट ब्लॉक से लेफ्ट टर्न फ्री होगा
16-Feb-2026 9:52 PM
तिराहा-चौराहों पर कांक्रीट ब्लॉक से लेफ्ट टर्न फ्री होगा

02 माह की विशेष कार्ययोजना तैयार,प्रमुख मार्ग होंगे नो-वेंडर एवं पार्किंग फ्री

रायपुर, 16 फरवरी। पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला  निगम कमिश्नर  विश्वदीप ने 2 माह की विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस पर 

आज  पुलिस कंट्रोल रूम में  हुई बैठक में शहर के तीनो जोन के पुलिस उपायुक्त एवं ट्रैफिक  उपायुक्त उपस्थित रहे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य शहर के सभी प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों पर यातायात दबाव को कम करना तथा नागरिकों को बेहतर एवं निर्बाध आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है।

बैठक के मुख्य बिंदुः

????शहर के सभी प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध रूप से ठेले/खोमचे या अतिक्रमण से खाली कराया जायेगा। 

????सभी प्रमुख तिराहा-चौराहों से सभी दिशाओं में 50-50 मीटर की सड़क पर नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग का पालन कराया जाएगा।

????रिंग रोड नम्बर 01 में टाटीबंध चौक से जोरा ब्रिज तक सर्विस रोड में खड़े पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

????प्रमुख मार्गों पर रोड मार्किंग / जेब्रा क्रॉसिंग मार्क कराई जाएगी, जिससे यातायात संचालन अधिक सुव्यवस्थित हो सके।

????सभी ऑटोमैटिक सिग्नल युक्त तिराहा-चौराहा पर कांक्रीट ब्लॉक रखकर लेफ्ट टर्न फ्री किया जाएगा।

????सभी बाजार क्षेत्र को ठेला/ खोमचा मुक्त करने नवीन वेण्डर जोन निर्धारित करना।

बैठक के दौरान 
प्रमुख मार्गों को नो वेंडर जोन एवं पार्किंग फ्री जोन घोषित किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत मुख्य सड़कों पर अवैध ठेला-गुमटी एवं अनियंत्रित पार्किंग को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।  इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग अथवा अस्थायी व्यवसायिक गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया  कि अभियान चलाते हुए सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, अतः पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की जिम्मेदारी है कि ऐसे क्षेत्र में सतत निगाह रखें ताकि पुनः कोई अतिक्रमण ना कर सके ।साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में नगर निगम द्वारा रायपुर पुलिस को हरसंभव मदद दी जाएगा । 

बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने टाटीबंध चौक से जोरा ब्रिज तक पार्किंग मुक्त करने वाहनों के विरुद्ध भी लगातार विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई के साथ-साथ क्रेन, टोइंग की कार्रवाई कर दण्डात्मक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।


अन्य पोस्ट