ताजा खबर
एसीपी कोतवाली, सिविल लाइन कोर्ट ने 19 लोगों को नोटिस, समन भेजा
16-Feb-2026 9:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 फरवरी। पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के पश्चात सेंट्रल जोन अंतर्गत न्यायालयीन कार्यवाही आज से शुरू हुई। कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत एक प्रकरण में 2 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जेल वारंट तैयार किए गए। साथ ही दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके अतिरिक्त धारा 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत 5 प्रकरणों में 13 को कारण बताओ नोटिस एवं समन जारी किए गए।
वहीं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन द्वारा भी लोक शांति भंग होने की आशंका के दृष्टिगत धारा 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत 06 अनावेदकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


