ताजा खबर
तेलीबांधा का सटोरिया जगदीश साईं मंदिर के पास क्रिकेट सट्टा बुक करते गिरफ्तार
16-Feb-2026 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दो मोबाइल, 3500 नगद जब्त
रायपुर, 16 फरवरी। ऑनलाईन सट्टा खिला रहे सटोरिए जगदीश आसरवानी को न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने साईं मंदिर के पास गिरफ्तार किया है। वह 20-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में दांव लगवा रहा था।उससे मोबाईल फोन, नगद रकम, एटीएम कार्ड एवं सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब जब्त किया गया है।उसके विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध दर्ज किया गया है।
बीते डेढ़ माह में ऑन लाईन सट्टा के 4 प्रकरणों में 15 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 1,92,45,000/- (एक करोड़ बयानवे लाख पैतालीस हजार रूपये) का नगद, फोन लैपटॉप आदि जब्त किए जा चुके हैं।
मुखबिर की सूचना पर मंदिर के पास पहुंची पुलिस को देख वह भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसमें ऑनलाईन क्रिकेट साईट्स BET4WIN लिंक आई डी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा बुक रहा था।
जगदीश आसरवानी 36 निवासी गली नंबर 07 शिव मंदिर के सामने तेलीबांधा को गिरफ्तार कर 2 मोबाईल फोन, 3,350/- रूपये नगद रकम, 01 एटीएम कार्ड एवं सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब कुल कीमत लगभग 25,000/- रूपये जप्त किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


