ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी । अपने ही घर के जेवरातों की सेंध लगाने वाला नाबालिग और खरीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस चोरी की रिपोर्ट नाबालिग की मां ने 29 जनवरी को दर्ज कराई थी। आजाद चौक पुलिस ने बताया कि कोई अज्ञात चोर उनके मकान का ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखी आलमारी व पेटी से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम व मोबाईल फोन कुल कीमत 2,00,000/- रूपये को चोरी कर गया। इस पर पड़ताल कर रही पुलिस ने प्रार्थिया, उसके पति एवं पुत्र सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की।
घर के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे, मुखबीर भी लगाए। जांच में पता चला कि घर में चोरी होने की जानकारी प्रार्थिया को उसके पुत्र ने स्कूल से घर आने के बाद दी थी। उससे पूछताछ करने पर वह बार - बार अपना बयान बदल रहा था साथ ही उसकी गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी। कड़ाई पूछताछ करने पर उसने स्वयं ही चोरी स्वीकार की और बताया कि चोरी के सोने एवं चांदी के जेवरातों को प्रतीक दम्मानी के पास बिक्री करना बताया। पुलिस ने प्रतीक दम्मानी को भी पकड़कर पूछताछ करने की उसने भी जेवरातों को क्रय करना स्वीकार किया।
दोनों को गिरफ्तार कर उनसे जेवरात, नगद रकम एवं मोबाईल फोन कुल 2,00,000/- रूपये* जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार -
01. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।
02. प्रतीक दम्मानी 39 साल निवासी बूढ़ापारा चंद्रमा मंदिर थाना कोतवाली रायपुर।


