ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 16 फरवरी। गरियाबंद पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडगोबरा के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 2 नग एसएलआर, 1 नग इंसास एवं 1 नग 12 बोर हथियार बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस बल की ई-30 आप्स टीम ने डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे आटोमैटिक हथियारों को बरामद किया है। इस कार्रवाई से गिरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावनाओं को नाकाम किया गया है।
पुलिस ने ‘ऑपरेशन विराट’ के तहत 26 जनवरी 2026 के पूर्व गरियाबंद या क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों को आत्मसमर्पण और निष्क्रिय करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में 31 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है और 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस ने माओवादियों से 73 हथियार साढ़े 62 लाख रुपये की राशि और इलेक्ट्रिक डिटोनेटर समेत अन्य सामग्री बरामद की है।


