ताजा खबर

यूपी के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
16-Feb-2026 9:01 AM
यूपी के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

इससे पहले वो बहुजन समाज पार्टी यानी बीएसपी में भी रह चुके हैं, जहां उन्हें पार्टी का क़द्दावर नेता माना जाता था.

उन्होंने एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का हाथ थामा है.

इस दौरान बीएसपी के पूर्व नेता अनीस अहमद ख़ान और अपना दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए.

नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी ने एसपी में शामिल होने के बाद कहा, “अखिलेश यादव ने ही पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की बात शुरू की. उन्होंने सर्वसमाज के बारे में ध्यान दिया. ”

“बुलडोज़र चलाने भर से काम नहीं चलेगा. दुनिया में कहीं ऐसा उदाहरण नहीं मिलता है जो उत्तर प्रदेश के हालात हैं. इसे ठीक करने के लिए मुझे एक ही पार्टी और एक ही नेता दिखाई दिया.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट