ताजा खबर
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ भारतीय बैटर ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाज़ी की. उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए.
कोलंबो में खेले गए इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है.
बेटे के प्रदर्शन और भारतीय टीम की जीत पर ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने खुशी ज़ाहिर की है.
उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई. खुशी है कि भारत ने जीत दर्ज की है. बस ऐसे ही खेलते जाएं और आगे बढ़ते जाएं, यही मेरा आशीर्वाद है.’
जब रिपोर्टर ने पूछा कि उनकी ईशान किशन से कब बात हुई थी, तो उन्होंने कहा कि, 'आज (रविवार) को ही बात हुई थी, लेकिन खेल को लेकर कोई बात नहीं हुई.'
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच गई है.(bbc.com/hindi)


