ताजा खबर

बृजमोहन से मिले निजी स्कूल संचालक
15-Feb-2026 7:31 PM
बृजमोहन से मिले निजी स्कूल संचालक

आरटीआई प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और प्रदेश के निजी स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा के अधिकार कानून के तहत प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग की, जो कि उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बावजूद नहीं बढ़ाई जा रही है।

सांसद अग्रवाल ने समस्याओं को हल करने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और उचित फोरम पर मांगों को रखने का वादा किया। संगठन ने सरकार को मांग पूरी नहीं होने की दशा में असहयोग आंदोलन की चेतावनी दे दी है। चर्चा के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, और मुकेश शाह सहित अन्य सदस्य थे।


अन्य पोस्ट