ताजा खबर

चीफ जस्टिस को मातृशोक, आज दोपहर अंतिम यात्रा
15-Feb-2026 8:47 AM
चीफ जस्टिस को मातृशोक, आज दोपहर अंतिम यात्रा

बिलासपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की माताजी कुसुम सिन्हा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से न्यायिक जगत शोक है।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, कुसुम सिन्हा ने रात करीब 1:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिवार के लोग उनके पास मौजूद थे। अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार सरकंडा मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा उनके निधन पर न्यायाधीशों, न्यायालय से जुड़े अधिकारी, वकीलों ने शोक व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट