ताजा खबर

अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले किस नैतिकता से वंदे मातरम की वर्षगांठ मना रहे- बैज
07-Nov-2025 5:54 PM
अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले किस नैतिकता से वंदे मातरम की वर्षगांठ मना रहे- बैज

रायपुर । पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा के वंदेमातरम जन्मशती आयोजन पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार आज से वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ मना रही है। अच्छी बात हैं, लेकिन भाजपा को इस कार्यक्रम के साथ ही देश की आजादी की लड़ाई के विरोध के लिए देश की जनता से माफी भी मांगना चाहिए। वंदेमातरम आजादी की लड़ाई का अग्र गीत था, आजादी के परवाने वन्देमातरम गीत गा गा के अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करते थे। जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब भाजपा के पितृ संगठन के लोग मुस्लिम लीग के साथ मिल कर अंग्रेजी सरकार की चाटुकारिता करते थे। आरएसएस के उस समय के सभी नेताओं ने आजादी की लड़ाई का विरोध किया था। आर एसएस का मूलतः गठन 1925 में हुआ देश आजाद 1947 में हुआ इन 22 सालों में देश की आजादी की लड़ाई में इनका क्या योगदान था भाजपा बताए ।अंग्रेजों की चाटुकारिता करने वाले किस नैतिकता से वंदे मातरम की वर्षगांठ मना रहे।

अडानी को फायदा पहुंचाने सरकार अत्याचारी बन गई- बैज 


पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ के आदिवासी अपनी घर और जमीन छीनेजाने के डर से, कल से अभी तक अपने बच्चों को गोद में लिए कल से बिना खाना खाये, चना-मुर्रा खाकर कलेक्ट्रेट के सामने सोने को मजबूर हैं। इनकी बस इतनी माँग है की धरमजयगढ़ के अडानी कोल ब्लॉक उरूंगा में 11 तारीख़ को होने वाली जनसुनवाई को निरस्त किया जाये। आप अपने आप को जनजातीय मुख्यमंत्री बताकर, मुख्यमंत्री निवास के मखमली बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहे हैं, दूसरी तरफ़ रायगढ़ के आदिवासी अपनी ज़मीन और घर को बचाने इस कड़कड़ाती ठण्ड में सड़क पर हज़ारों आदिवासी सोने को मजबूर हैं। कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि सरकार जन भावनाओं की कद्र करे यह आबंटन रद्द करे अन्यथा कांग्रेस इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएगी।


अन्य पोस्ट