ताजा खबर
दिल्ली से विमानों की आवाजाही ठप, रायपुर की दो उड़ानें देर से
07-Nov-2025 1:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर । दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी समस्या की वजह से रायपुर समेत देश भर की सौ से अधिक उड़ाने फंस गई है। यहां तक कि सुबह सुबह की उड़ानें भी नहीं हो पाई।
यहां मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम का आटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम शुक्रवार सुबह अकस्मात फेल हो गया। इस वजह से न तो विमान उड़ पाए न उतर पा रहे थे। दिल्ली पहुंचने वाली उड़ानों को करीब के जयपुर चंडीगढ़, आगरा और अन्य एयरपोर्ट या उनके अगले गंतव्य की ओर डायवर्ट किया गया। इस तकनीकी दिक्कत से दिल्ली से सुबह रायपुर आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो के विमान भी नहीं उड़ सके। इंडिगो के विमान ने करीब पांच घंटे बाद 11.15 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


