ताजा खबर
दो घंटे बाद रायपुर आ रही जी आकांक्षा, शहर में रोड शो
07-Nov-2025 10:36 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 नवंबर। महिला क्रिकेट विश्व कप विजयी भारतीय टीम की फिजियो और फिटनेस एक्सपर्ट जी आकांक्षा सत्यवंशी अब से डेढ़ घंटे बाद रायपुर पहुंच रही हैं। वह दिल्ली से रायपुर नियमित विमान से आ रही है। आकांक्षा का एयरपोर्ट से सड्डू स्थित मायके तक रोड शो करेंगी। पहले वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में दर्शन करेंगी। फिर तेलीबांधा जलाशय के पास खेल प्रेमी स्वागत करेंगे। वहां से वह सड्डू जाएंगी। आकांक्षा शाम को अपने ससुराल गुढ़ियारी जाएंगी। आकांक्षा के साथ पति निखिलेश राव भी होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


