ताजा खबर

विधानसभा इलाके में सड़क हादसा बाइक सवार की मौत
07-Nov-2025 9:56 AM
विधानसभा इलाके में सड़क हादसा बाइक सवार की मौत

रायपुर, 7 नवंबर। शहर से लगे विधानसभा इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। विधानसभा टेकारी रोड में बाइक सवार की इलेक्ट्रिक कार ने जान ले ली। कार की टक्कर  इतनी तेज थी कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। चालक को अपने कब्जे में रखा पुलिस को सूचना दी। इलाके में इस समय तनाव की स्थिति है। पुलिस मृतक की पहचान और आगे की कार्रवाई कर रही है।


अन्य पोस्ट