ताजा खबर

जनगणना 27, 10 नवंबर से राजेन्द्र नगर वार्ड में प्री टेस्ट
06-Nov-2025 9:11 PM
जनगणना 27, 10 नवंबर से राजेन्द्र नगर वार्ड में प्री टेस्ट

रायपुर, 6 नवम्बर। शहर के वार्ड 52 (डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड) में  10 से 30 नवंबर के दौरान जनगणना संपादित किया जाएगा।  जनगणना पूर्व प्रशिक्षण कार्य में संलन अधिकारियो एवं कर्मचारियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हुआ।

जनगणना 2027 की प्रारम्भिक तैयारियों के क्रम में पूर्वाभ्यास के रूप में प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का पूर्व परीक्षण (प्री टेस्ट) परीक्षण (प्री टेस्ट) किया जाना है। इसका उद्देश्य जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नो, जनगणना प्रक्रिया की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण की प्रभावशीलता, लॉजिस्टिक्स, प्रिंटिंग प्रक्रिया, डाटा की गुणवता का आंकलन, फील्ड कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं की पहचान करना आदि का परीक्षण किया जाएगा। जनगणना के फील्ड कार्य के दौरान आंकड़ों के संग्रहण हेतु प्रथम बार मोबाइल एप का उपयोग किया जा रहा है जिसकी टेस्टिंग भी पूर्व-परीक्षण के फील्ड कार्य के दौरान किया जाएगा।
 साथ ही स्व-गणना (Self-Enumeration),  डिजिटल मैपिंग टूल्स एवं रियल टाइम मानीटरिंग एवं प्रबंधन के लिए वेब पोर्टल की टेस्टिंग भी किया जाएगा।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि निदेशक, जनगणना द्वारा  दी गयी जानकारी के अनुसार जनगणना 2027 का कार्य पूर्णतः डिजिटल होगा एवं आम जनता के लिए स्वगणना का विकल्प भी रहेगा। स्वगणना के दौरान आम जनता अपनी जानकारी स्वयं भी भर सकेगी। यह कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सम्पादित किया जाना है और  प्राप्त फीडबैक के आधार पर भारत सरकार  द्वारा मुख्य जनगणना के दौरान एप एवं अन्य प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार किया जायेगा ।


अन्य पोस्ट